हडको प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित
वर्ष 2025-26 हेतु हडको को प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हिंदी दिवस के अवसर पर दिनांक 14 सितंबर, 2026 को सिडको प्रदर्शनी केंद्र, नवी मुंबई में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के करकमलों द्वारा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुलश्रेष्ठ ने प्राप्त किया।
यह सम्मान राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, संवर्धन एवं व्यापक प्रयोग की दिशा में किए जा रहे हमारे निरंतर प्रयासों की सराहना है।
हडको परिवार इस गौरवपूर्ण क्षण के माध्यम से राजभाषा के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करता है।